‘ब्रदर्स’ एक भावनात्मक अनुभव : बी-टाउन

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत ‘ब्रदर्स’ को बॉलीवुड से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। कुछ ने फिल्म को आउटस्टैंडिंग करार दिया और कुछ ने इसे अब तक की सबसे अच्छी एक्शन फिल्म बताया है।

करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज के साथ जैकी श्रॉफ और शैफाली शाह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म देखने के बाद कुछ बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

-शाहरुख खान : करण जौहर ऑल द बेस्ट, ब्रदर्स के लिए आपको और पूरी टीम को शुभकामनाएं।

-ऋतिक रोशन : ब्रदर्स आउटस्टैंडिंग है!! मेरे दोस्तों को प्यार।

-अरशद वारसी : कल रात ‘ब्रदर्स’ देखी, यह फिल्म हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे नाटकीय और सबसे अच्छी स्पोर्टस एक्शन फिल्म है। निर्देशन, प्रदर्शन, संपादन सुपर है।

-सानाक्षी सिन्हा : ब्रदर्स!!! एमएमए (मार्शल आर्ट के साथ) की उत्साहित दुनिया के साथ भावनात्मक पारिवारिक गाथा है।

-सोफी चौधरी : अक्षय, सिद्धार्थ और जैकी श्रॉफ का प्रदर्शन बहुत खास है।

-तनीषा मुखर्जी : करण, सिद्धार्थ, अक्षय, जैकलीन, शेफाली आप सभी ने एक अलग हटकर रोमांचक भावनात्मक अनुभव बनाया है!

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493