नील तेलुगू फिल्मों में भी करेंगे अदाकारी

चेन्नई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। तमिल फिल्म ‘कठथी’ में अभिनय कर चुके बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश जल्द ही तेलुगू फिल्म में भी अपने अभिनय करियर का आगाज करने जा रहे हैं। वह ‘बाहुबली’ के सितारे प्रभास की फिल्म से अपने तेलुगू अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे।

फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है, लेकिन यह तय हो चुका है कि इसका निर्देशन 25 वर्षीय सुजीत करेंगे, जिन्होंने पिछले साल तेलुगू फिल्म ‘रन राजा रन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

निर्देशक से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “नील से फिल्म में नकारात्मक भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें फिल्म की कहानी कुछ महीने पहले ही बताई गई थी। फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन प्रभास ‘बाहुबली 2’ में व्यस्त हैं, इसलिए फिल्म में देरी हुई है।”

हाल ही में ‘सीमा’ पुरस्कार समारोह के दौरान निर्देशक की मुलाकात नील से हुई थी। उन्होंने नील से कहा था कि हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने में देरी हो रही है, लेकिन काम जल्द शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493