भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं : कांग्रेस

नई दिल्ली , 14 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को स्थगित हुए संसद के मानसून सत्र में हुए घटनाक्रम से स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती।

विपक्षी दल ने संसदीय कार्यवाही में लगभग चार सप्ताह तक पड़ी बाधा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “संसद के मानसून सत्र ने साबित कर दिया कि भाजपा सहमति और प्रजातंत्र में विश्वास नहीं करती।”

उन्होंने संसद के न चलने के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया। आजाद ने कहा, “सत्तारूढ़ पार्टी नहीं चाहती थी कि संसद चले।”

आजाद ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493