वॉशिंगटन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। आतंकवाद संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) की एक कथित हिटलिस्ट एक हजार अमेरिकी नागरिक शामिल है।
सीएनएन की रपट के अनुसार, आईएस के तथाकथित हैकिंग विभाग ने इस सप्ताह इस सूची को ऑनलाइन जारी की है, जिसमें 1,400 अमेरिकी सरकारी और सैन्य कर्मियों के फोन नंबर, पते और पासवर्ड मौजूद हैं।
इस सूची में उन सभी के तथाकथित क्रेडिट कार्ड संख्या और फेसबुक बातचीत के कुछ हिस्से भी शामिल हैं।
सूची के साथ जारी संदेश में कहा गया है, “हम गोपनीय डाटा हासिल कर रहे हैं, और तुम्हारी निजी जानकारियां खिलाफत के सनिकों के पास भेज रहे हैं जो जल्द ही तुम्हारी जमीन पर तुम्हारे गर्दन दबोचेंगे।”
सीएनएन के अनुसार, सूची में शामिल कई फोन नंबर और ईमेल पते चालू नहीं हैं। लेकिन सूची में शामिल एक व्यक्ति से जब फोन पर संपर्क किया गया, तो उसने इस बात की पुष्टि की कि वह पहले अमेरिकी सेना में था।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और पेंटागन ने आईएस की इस सूची की जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath