टीम इंडिया राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी : मोदी (लीड-2)

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की समृद्धि के लिए शनिवार को ‘टीम इंडिया’ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि 125 करोड़ भारतीयों की टीम राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

प्रधानमंत्री ने देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को लाल किले से जनता को संबोधित करते हुए कहा, “यह ‘टीम इंडिया’ है, 125 करोड़ भारतीयों की टीम है। यही टीम राष्ट्र का निर्माण करती है और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है।”

उन्होंने कहा, “टीम इंडिया की वजह से ही इस देश ने प्रगति की है। क्या दुनियावालों ने कभी यह सोचा होगा कि जब बहुत से लोग एक टीम बनाते हैं, तो यह बात देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है और यही देश की रक्षा भी करती है।”

मोदी ने कहा कि मायगॉव डॉट इन, जनता के खत और उनके रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ जैसे इलेक्ट्रॉनिक मंचों के कारण लोगों की सरकार में भागीदारी संभव हुई है।

उन्होंने कहा, “हम जो भी काम कर रहे हैं, या जहां कहीं पहुंचने की कोशिशें कर रहे हैं, वह 125 करोड़ लोगों की मजबूत ‘टीम इंडिया’ के करण सही संभव हो पाया है।”

मोदी ने कहा कि ‘टीम इंडिया’ सपनों को साकार करने के प्रयासों में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493