मोदी ने दक्षिण कोरिया को मुक्ति दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण कोरिया की जनता को मुक्ति दवस की बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “भारत-दक्षिण कोरिया के संबंध को मजबूत बनाने की जरूरत है। हम भारत के आर्थिक आधुनिकीकरण में दक्षिण कोरिया को महत्वपूर्ण सहयोगी मानते हैं और भविष्य में दक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संबंधों को बढ़ाना चाहते हैं।”

उन्होंने दक्षिण कोरिया को एशिया में लोकतंत्र का स्तंभ बताया और कहा कि इसकी प्रगति एशियाई सदी के दृष्टिकोण को मजबूत बनाती है।

मोदी ने कहा कि उनकी दक्षिण कोरिया यात्रा फलदायक रही और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है।

दक्षिण कोरिया 15 अगस्त, 1945 को जापान के औपनिवेशिक शासन से आजाद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493