महंगाई कम करने में सफल रहे : मोदी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार महंगाई कम करने में सफल रही। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कार्य में नए तरीके अपनाए जाने की आवश्यकता है।

देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हम महंगाई दर को दहाई अंक से तीन-चार प्रतिशत के बीच लाने में कामयाब रहे। ऐसा कम बारिश के कारण कृषि उत्पादन के प्रभावित होने के बावजूद संभव हो सका।”

उन्होंने कहा, “हमें कृषि के तरीकों में बदलाव करने की आवश्यकता है। कृषि योग्य भूमि सिमट रही है, किसानों को बिजली पानी की आवश्यकता है। हमने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 50,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि नया मंत्र ‘जल बचाओ, उर्वरक बचाओ’ और ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ होना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493