‘सरदार गब्बर सिह’ का सह-निर्माता होगा इरोस

चेन्नई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश की एक प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनी, इरोस इंटरनेशनल ने आगामी तेलुगू फिल्म ‘सरदार गब्बर िंसंह’ के लिए पवन कल्याण क्रिएटिव वर्क्‍स और नॉर्थस्टार एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

इरोस इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक सुनील लुल्ला ने एक बयान में कहा, “हम तेलुगू सिनेमा के एक बड़े सितारे पवन कल्याण के साथ ही सरत मरार के साथ जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘सरदार गब्बर िंसंह’ ज्यादा मार-धाड़ और मनोरंजक के साथ बड़ी और बेहतरीन फिल्म होगी।”

उन्होंने कहा, “तेलुगू फिल्म इं़डस्ट्री भारतीय सिनेमा में अपनी कुछ हिट फिल्मों के साथ वर्तमान में एक बेहतरीन चरण से गुजर रही है, जिसका श्रेय ‘बाहुबली’ और ‘श्रीमंथुडु’ जैसी फिल्मों को जाता है। हम इस चरण का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं।”

बॉबी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में काजल अग्रवाल और शरद केलकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493