स्वतंत्रता दिवस : बॉलीवुड ने कहा, ‘आई लव माइ इंडिया’

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने अपने मित्रों और प्रशंसकों को बधाइयां दी हैं।

आईए एक नजर डालते हैं बॉलीवु़ड सितारों के ट्वीट पर-

अमिताभ बच्चन : “स्वतंत्रता दिवस 2015 की हार्दिक शुभकामनाएं”

रितिक रोशन : “आजादी के आश्चर्यजनक 69 वर्ष और आजादी के लिए लड़ने वालों की विरासत का जश्न मना रहे हैं, जय हिद!”

नवाजुद्दीन सिद्दिकी : “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के गुमनाम नायकों को सलाम। शानदार, जबरदस्त जिन्दाबाद।”

करण जौहर : “सभी को गर्व से भरे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अभिषेक बच्चन : “विश्व में सबसे बेहतरीन देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।”

वरुण धवन : “ए मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा, यह शुभ दिन है हम सबका, लहरा लो तिरंगा प्यारा। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493