छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा महिला टेनिस टूर्नामेंट

रायपुर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में पहली बार महिलाओं का आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इस टेनिस टूर्नामेंट का टाइटल ‘गोंडवाना कप’ होगा। टूर्नामेंट अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में यहां के वीआईपी क्लब में आयोजित होगा। वहीं 23 नवंबर से गोंडवाना कप आईटीएफ फ्यूचर्स मेंस टूर्नामेंट भी शुरू होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ ने वार्षिक कैलेंडर घोषित कर दिया है। संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 3 से 6 सितंबर तक मानसून टेनिस का आयोजन छत्तीसगढ़ क्लब व यूनियन क्लब में होगा। 21 से 25 सितंबर तक अंडर 14 व अंडर 16 ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में स्टेट टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। नवंबर के दूसरे हफ्ते में अंडर 16 व अंडर 18 ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

सिसोदिया ने यह भी बताया कि दिसंबर में ऑल इंडिया अंडर 12, अंडर 14, अंडर 10 व अंडर 12 टेनिस टूर्नामेंट होगा। ये टूर्नामेंट पहले हफ्ते लेकर आखिरी हफ्ते तक चलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493