चीन ने तीर्थस्थल पर जापान के मंत्रियों के दौरे पर जताया विरोध

चीन-चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “यासुकूनी जापान की सेना द्वारा शुरू किए गए आक्रमण का प्रतीक है। इन मंत्रियों ने द्वितीय विश्वयुद्ध के अपराधियों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह दौरा किया है। जापान ने अपने इस कदम से चीन पर जापान के हमले के इतिहास को छिपाने की कोशिश की है, वह भी तब जब द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था। यह ऐतिहासिक मुद्दे पर जापान के गलत रुख को दिखाता है।”

यासुकूनी तीर्थस्थल का दौरान करने वाले जापान के मंत्रियों में महिला सशक्तीकरण मंत्री हारुको अरीमूरा, जापान के आंतरिक मामलों के मंत्री, सानाई ताकीची और आपदा प्रबंधन मंत्री एरिको यामातानी हैं, जिन्होंने शनिवार को चीन के इस लोकप्रिय तीर्थस्थल में श्रद्धांजलि दी।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने शनिवार को सत्तारूढ़ लिबरेल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता के रूप में तीर्थस्थल पर रीतिरिवाजों का निर्वाह करने के लिए अपने सहयोगी कोइची हागीदा को भी बीजिंग भेजा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493