उप्र : अखिलेश ने ताजमहल का ट्विटर अकाउंट लोकर्पित किया

लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल को अब लोग ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर कर सकते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को ‘माई ताज मेमोरी’ का डिजिटल लोकार्पण किया।

अखिलेश ने इस मौके पर कहा, “ताजमहल दुनिया का पहला ऐसा पर्यटक स्थल बन गया है, जिसका अपना ट्विटर अकाउंट है। इससे देश-विदेश के पर्यटकों को ताजमहल के सम्बन्ध में अधिक बेहतर ढंग से जानने-समझने का मौका मिलेगा।”

शासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार जहां आगरा-लखनऊ-वाराणसी को हेरिटेज आर्क के रूप में विकसित कर रही है, वहीं आगरा, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य पर्यटक स्थलों में जरूरी सुविधाएं विकसित कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493