दिल्ली में उमस भरी सुबह

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह उमस भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 26 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493