पाकिस्तान ने जम्मू में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगते भारतीय क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के गोलाबारी और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान की सेना ने एलओसी पर स्थित पुंछ जिले के सौजियान और मंडी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के लिए 120 एमएम एवं 82 एमएम के मोर्टार और भारी मशीन गन का इस्तेमाल किया।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने रविवार को रात आठ बजे गोलीबारी शुरू की और देर रात एक बजे तक जारी रखी। अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।”

प्रवक्ता ने कहा, “हमारे सैनिक पाकिस्तानी गोलाबारी और गोलीबारी का प्रभावी ढंग से मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हमारी ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493