‘ब्रदर्स’ की कमाई 50 करोड़ रुपये के पार

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘ब्रदर्स’ ने भारत में अपने शुरुआती सप्ताहांत में 52.08 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

एक बयान में कहा गया कि इस मारधाड़ से भरपूर पारिवारिक फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 15.45 करोड़ रुपये कमाए।

करण मल्होत्रा निर्देशित ‘ब्रदर्स’ में अक्षय सह-अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करते दिखते हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ भी हैं।

अभिनेता ऋतिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा और अरशद वारसी जैसी सिने हस्तियों ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे ‘जबर्दस्त’, ‘बेहद मनोरंजक’ और ‘सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म’ और ‘भावनात्मक पारिवारिक फिल्म’ बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493