‘जॉली एलएलबी’ के तमिल रीमेक की शूटिंग इसी माह

चेन्नई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सफल हिंदी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के तमिल रीमेक की शूटिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी।

रीमेक में अभिनेता उदयनिधि स्टालिन और हंसिका मोटवानी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “संभवत: फिल्म की शूटिंग 27 अगस्त को शुरू होगी। हंसिका शूटिंग के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में सेट पर आएंगी।”

आई.अहमद निर्देशित इस फिल्म में प्रकाश राज और राधिका रवि भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म में उदयनिधि और प्रकाश राज वकील की भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493