केंडल का चेहरा क्यों हुआ लाल!

लॉस एंजेलिस, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मॉडल एवं रिएलिटी टीवी स्टार केंडल जेनर उस वक्त गुस्से से लाल हो गईं, जब उनकी मां क्रिस जेनर ने गायक जायन मलिक के साथ दोस्ती करने के लिए उन्हें मजबूर किया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, समाचार पत्र ‘द सन’ ने बताया कि क्रिस ने जायन को अपनी दूसरी बेटी केली के जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया था और पार्टी में वह जायन को केंडल के साथ घुलने-मिलने के लिए मजबूर कर रही थीं।

एक सूत्र ने बताया, “केंडल वास्तव में शर्मीली हैं और उन्हें अपनी मां के व्यवहार पर गुस्सा आ रहा था।”

हालांकि सौतेली बहन कोल कदार्शियां और कुछ दोस्तों की मौजूदगी के कारण केंडल थोड़ी सहज हुईं और उन्होंने भी जायन के साथ दोस्ताना व्यवहार किया। कुछ देर बाद दोनों ने एक-दूसरे का फोन नम्बर भी ले लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493