नेशनल हाईवे स्थित राधेश्याम विहार फेस-वन में आयुध निर्माणी फैक्ट्री कर्मचारी राजकुमार बक्शी अपने मकान का निर्माण करा रहा था। इस समय तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था। लेंटर डालने के लिए सेटरिंग चल रही थी। बारिश के कारण सेटरिंग भीगी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि मेरठ के मोहिउद्दीनपुर निवासी राजू कुमार (30) निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। राजू ईंट का चट्टा लेकर तीसरी मंजिल पर पहुंचा, सेटरिंग की एक बल्ली निकल गई, जिस कारण अनियंत्रित होकर राजू ईंटों सहित नीचे गली में आ गिरा। आस-पास के लोगों ने तुरंत उसे आईटीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
dharmpath.com dharmpath