इतालवी फुटबाल खिलाड़ी डेल पिएरो बने वेस्पा के ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी एलेसांद्रो डेल पिएरो को सोमवार को दोपहिया वाहन निर्माता वेस्पा का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया और वह एक सितंबर को कंपनी के एक समारोह में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं।

फीफा विश्व कप-2006 विजेता इतालवी टीम के सदस्य रहे पिएरो ने पिछले साल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पहले संस्करण में दिल्ली डायनामोज की टीम के लिए खेला था।

स्कूटर निर्माता प्यूजियो इंडिया के प्रबंध निदेशक स्टेफानो पेले ने कहा, “हम काफी उत्साहित हैं कि डेल पिएरो ने भारत में वेस्पा परिवार के साथ हाथ मिलाया है। वेस्पा और डेल पिएरो में काफी कुछ एक समान है, दोनों पूरी दुनिया में इटली के प्रतीक हैं और लोगों पर उनका एक विशेष प्रभाव है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493