दिल्ली में उमस भरी सुबह

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह उमस भरी रही और शहर का न्यूनतम तापमान औसत से थोड़ा अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।”

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सिस के आसपास रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 85 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493