राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी का निधन

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुव्रा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया।

सुव्रा के निधन की जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई। वह 74 साल की थीं और दिल की मरीज थीं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “बड़े दुख के साथ सूचित किया जाता है कि प्रथम महिला सुव्रा मुखर्जी का आज (18 अगस्त) सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह 10.51 बजे अंतिम सांस ली।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493