ममता ने सुव्रा मुखर्जी के निधन पर शोक जताया

कोलकाता, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुव्रा मुखर्जी के निधन पर शोक जताया।

सुव्रा (74) का मंगलवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया।

ममता ने एक सोशल नेटवर्किं ग साइट पर लिखा, “सुव्रा बौदी (भाभी) के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके चल बसने पर यकीन नहीं होता। जीवन ऐसा ही है। हमें सच को स्वीकार करना होगा। मैं सुव्रा बौदी को तीन दशकों से अधिक समय से जानती हूं। वह एक सीधी-सादी, प्यारी और परवाह करने वाली गृहणी थीं।”

उन्होंने लिखा, “ईश्वर राष्ट्रपति जी और उनके परिवार को इस दुख को सहने की हिम्मत दे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493