बैंकॉक विस्फोट के बाद चीनी पर्यटकों की सुरक्षा के आदेश

सीएनटीए के निदेशक ली जिनजाओ ने प्रशासन के सिंगापुर कार्यालय को इस विस्फोट से जुड़ी ताजा जानकारियों पर करीब से नजर रखने के आदेश दिए हैं। बैंकॉक में सोमवार रात हुए विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन चीनी नागरिक भी शामिल हैं। विस्फोट में 20 से अधिक चीनी नागरिक घायल हुए हैं।

सीएनटीए का सिंगापुर कार्यालय दक्षिणपूर्व एशिया में पर्यटन मामलों का प्रबंधन करता है।

ली ने घायलों के चिकित्सीय इलाज में सहयोग के लिए निर्देश भी दिए हैं। साथ ही पर्यटक गाइडों को भी सतर्क रहने और चीनी पर्यटकों को किसी भी खतरे से बचाने में मदद देने के लिए कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493