बैंकॉक में विस्फोट स्थल के करीब ही थे रितेश व जेनेलिया

बैंकॉक, 18 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजधानी में एक मंदिर में विस्फोट के वक्त बॉलीवुड जोड़ी रितेश और जेनेलिया देशमुख वहीं मौजूद थे। इस विस्फोट में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 78 लोग घायल हो गए। फिलहाल रितेश और जेनेलिया ने इस बात की पुष्टि की है कि वह सुरक्षित हैं।

जेनेलिया यहां एक विज्ञापन के शूट के लिए आई थीं। सोमवार शाम जहां विस्फोट हुआ, उसके सामने के मॉल में जेनेलिया मौजूद थीं।

जेनेलिया इस महीने 28 साल की हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “जब विस्फोट हुआ, तब हम उसके अपोजिट मॉल में थे और हमने उसकी आवाज भी सुनी। हम सुरक्षित हैं, कृपा के लिए ईश्वर को धन्यवाद।”

‘जाने तू..या जाने ना’ की अभिनेत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया कि वह ठीक हैं और उन्होंने अपने फॉलोवर को ट्विटर पर चिंता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद भी कहा।

उन्होंने लिखा, “गुड मार्निग। चिंता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद। आपको सूचित करते हैं हम सुरक्षित हैं।”

जेनेलिया और उनके पति रितेश ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें सड़क पर कई एंबुलेंस देखी जा सकती हैं।

रितेश ने भी अपने प्रशंसकों को प्रार्थना करने और चिंता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद कहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493