कोलंबो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका में सत्तारूढ़ युनाइटेड नेशनल फ्रंट (यूएनएफ) ने मंगलवार को संसदीय चुनाव में जीत का दावा किया है। यूएनएफ ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ( यूपीएफए ) को चुनाव में मात दी है। अभी नतीजों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
यूएनएफ नेता जॉन अमरातुंगा ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से मंगलवार को कहा कि युनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे के शपथ लेने के बाद नई सरकार के गठन पर विचार किया जाएगा।
अमरातुंगा ने कहा, “अपनी जीत से हम खुश हैं। राष्ट्रपति द्वारा रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के बाद हम नई सरकार बनाएंगे।”
यूएनएफ ने 105 सीटें जीत ली है, और नेशनल लिस्ट स्लॉट की 20 सीटों के साथ यह मोर्चा आराम से 225 सदस्यीय संसद में 125 सीटें हासिल कर लेगा। यूपीएफए को मात्र 90 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
विक्रमसिंघे ने कह रखा है कि वह जीतने पर यूपीएफए और अन्य अल्पसंख्यक दलों के साथ मिलकर राष्ट्रीय सरकार बनाएंगे।
dharmpath.com dharmpath