बिहार में बारिश, मौसम सुहावना

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को उमस गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री, भागलपुर का 25.4 डिग्री और पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 14.60 मिलीमीटर, भागलपुर में 36 मिलीमीटर, पटना में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493