‘सूर्यपुत्र कर्ण’ की कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी

suryputrमुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। लोकप्रिय ऐतिहासिक टेलीविजन धारावाहिक ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में आने वाले सप्ताहों में कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी। इस अंतराल के बाद कर्ण के किरदार में बाल कलाकार विशेष बंसल की जगह वसंत भट्ट नजर आएंगे।

वसंत ने अपने बयान में कहा, “एक मुख्य कलाकार के तौर पर यह मेरा पहला शो है और मैं कर्ण का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं। यह काफी दिलचस्प किरदार है और मैं अपने आप को काफी भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे यह किरदार निभाने का अवसर मिला।”

उन्होंने कहा, “मुझे इस किरदार को निभाने के लिए काफी गहन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ रहा है। मैं जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करूंगा। इस धारावाहिक में कई बेहतरीन कलाकार हैं और मैं उनसे काफी कुछ सीखूंगा।”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा यह धारावाहिक हिदू महाकाव्य ‘महाभारत’ के एतिहासिक किरदार कर्ण के जीवन पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493