मप्र में बारिश ने ली 70 की जान

भोपाल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश काल बनकर आई है। इस मानसून के दौरान बारिश में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के कारण बड़े पैमाने पर संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

भोपाल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश काल बनकर आई है। इस मानसून के दौरान बारिश में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के कारण बड़े पैमाने पर संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून में अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है। सर्वाधिक 19 मौतें सीहोर जिले में हुई हैं। इसके बाद राजगढ़ में नौ, रतलाम, इंदौर में सात-सात, रायसेन व शाजापुर में छह-छह, उज्जैन में पांच, खंडवा में चार, लोगों की जानें गई हैं।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में एक जून से 18 अगस्त तक 19 जिलों में सामान्य से अधिक, 19 जिलों में सामान्य एवं 13 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा धार, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, खण्डवा, हरदा और बैतूल में दर्ज की गई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सामान्य वर्षा जबलपुर, बडवानी, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, सतना, सिंगरौली, होशंगाबाद, अशोकनगर, विदिशा, ग्वालियर, सिवनी, उमरिया, शिवपुरी, बुरहानपुर, छिन्दवाड़ा, दमोह, रीवा और खरगोन में हुई है। जबकि कटनी, बालाघाट, पन्ना, अनूपपुर, सीधी, सागर, टीकमगढ़, मुरैना, दतिया, शहडोल, छतरपुर, श्योपुर और भिण्ड में कम वर्षा दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493