वांग जियानलिन दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिक

हुरून शोध संस्थान ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले साल की तुलना में जून की शुरुआत में वांग की संपत्ति 50 फीसदी से अधिक इजाफे के साथ 260 अरब युआन (40.6 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गई है।

दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिकों की सूची में हांगकांग के दिग्गज उद्योगपति ली का-शिंग (87) 200 अरब युआन के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक तथा अध्यक्ष जैक मा 165 अरब युआन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सूची में 18 देशों व क्षेत्रों के न्यूनतम दो अरब युआन की संपत्ति वाले 1,577 दिग्गज शामिल हैं। इनमें 302 हांगकांग, मकाऊ, ताइवान तथा विदेशों के हैं।

उनकी संयुक्त संपत्ति 12.7 खरब युआन की है, जो रूस के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।

हूरून रिपोर्ट के शोधकर्ता तथा अध्यक्ष रूपर्ट हूजवर्फ ने कहा कि हूरून ने दुनिया में सबसे अमीर चीनी नागरिकों की सूची पहली बार जारी की है।

हूरून सन् 1999 से ही चाइना रिच लिस्ट को जारी करते आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493