बिहार में सुहावनी सुबह, बारिश के आसार

पटना, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से गुरुवार सुबह सुहावनी रही। पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वहीं, भागलपुर में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, गया में 26.3 डिग्री और पूर्णिया में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, गया में 29.7 डिग्री और भागलपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 12.30 मिलीमीटर, भागलपुर में 93.90 मिलीमीटर और पूर्णिया में 19.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493