‘कट्टी बट्टी’ रोमांचक फिल्म : कंगना रनौत

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ एक प्रेम कहानी के अलावा रोमांचक फिल्म भी है, जो दर्शकों के अंदर उत्सुकता जगाएगी।

अपनी फिल्म के प्रचार के लिए कंगना और अभिनेता इमरान खान ने एक रेडियो स्टेशन का दौरा किया और संवाददाताओं से बातचीत की।

इस दौरान कंगना ने कहा, “प्रोमो से ही लोगों को यह एक आधुनिक प्रेम कहानी लग रही है, लेकिन यह इससे कहीं ज्यादा है। अगर आप फिल्म देखें तो आपको यह एक प्रेम कहानी के साथ-साथ रोमांचक भी लगेगी।”

फिल्म के प्रोमो को बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। इस बारे में कंगना ने कहा, “जिसने भी फिल्म देखी है उसे पसंद आई है, आमिर खान को पसंद आई। लोगों को इस फिल्म में कहानी बताने का अनूठा तरीका काफी पसंद आया है। जहां तक गीतों की बात है ‘सिरफिरा’ पहले से ही काफी लोकप्रिय हो गया है और हमें अभी तक फिल्म के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।”

फिल्म की कहानी मैडी और पायल की प्रेम कहानी है, जिसमें दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और यह 18 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493