झारखंड में सरकारी अधिकारी की हत्या

रांची, 20 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के निकट एक सरकारी अधिकारी की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गृह विभाग में सेक्शन अधिकारी मनोज कुमार की कार्यालय जाते वक्त रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना से नाराज राज्य सचिवालय के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493