बेटी के परिधान को ले कर पूर्व कांग्रेसी एवं वर्तमान भाजपा महिला कार्यकर्ता को पड़ी फटकार

bjp(खुसुर-फुसुर)-मप्र भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस से एक वर्ष पूर्व भाजपा का दामन थामने वाली एक महिला कार्यकर्ता पर एक वरिष्ठ पदाधिकारी का गुस्सा कल नाजिर हो गया.

हुआ यह की कई दिनों से यह  कार्यकर्ता उपरोक्त पदाधिकारी की नजरों में खटक रही थीं,कांग्रेस से भाजपा में आई इस कार्यकर्ता को कोई भी पदाधिकारी अपने साथ सामंजस्य नहीं कर पा रही हैं और उपरोक्त कार्यकर्ता हैं की भाजपा मुख्यालय के बराबर चक्कर लगाती रहती हैं.

उपरोक्त वरिष्ठ पदाधिकारी को ये कार्यकर्ता मुख्यालय में अपनी बेटी के साथ टकरा गयीं और उपरोक्त ने बेटी के परिधान को लेकर कार्यकर्ता को खूब खरी -खोटी सुना डाली.अपमानित कार्यकर्ता गुस्से में तमतमाती वहां से तो चली गयीं लेकिन संकल्प ले कर गयीं की समय आने इन्हें इसका उत्तर दूँगी,

अब कुछ भी हो यह राजनैतिक टसल तो प्रतिद्वंदिता में चलती ही है लेकिन पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ता को भाजपा परिवारवाद का गुमान भी नहीं था की यहाँ गलती होने पर वरिष्ठ ऐसे ही फटकारते हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493