प्योंगयांग, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने देश की सेना को शुक्रवार शाम पांच बजे से ‘युद्ध जैसी स्थिति’ के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, किम ने यह आदेश कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग की एक आपात बैठक में दिया।
उन्होंने सुरक्षा बलों को किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आदेश दिया है।
dharmpath.com dharmpath