सियोल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया मिसाइल दाग सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, उसके रॉकेट लांचर में गतिविधियां देखी गई हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरिया व अमेरिका के संयुक्त टोही उपकरणों ने स्कड व रोडोंग मिसाइल से लैस उत्तर कोरिया के मोबाइल रॉकेट लांचर की गतिविधियों का पता लगाया है।
कम दूरी की स्कड मिसाइल और रोडोंग मिसाइल को घूमते पाया गया है। स्कड की मारक क्षमता 500 किलोमीटर है, जबकि रोडोंग की क्षमता 1,200 किलोमीटर दूरी तक मार करने की है।
dharmpath.com dharmpath