लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में तेज बारिश होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में घने बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में भी लखनऊ में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath