अश्वेत युवक को पीठ में लगी थी सेंट लुईस पुलिस की गोली

वाशिंगटन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के मिसौरी राज्य में सेंट लुईस शहर की पुलिस की गोली से मरने वाले अफ्रीकी मूल के अमेरिकी अश्वेत युवक को पीठ में गोली लगी थी। इसका खुलासा शुरुआती पोस्टमार्टम रपट से हुआ है। रपट में उसकी मौत का कारण पीठ में गोली लगना बताया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मिसौरी सिटी के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने पोस्टमार्टम रपट की जानकारी दी।

मिसौरी के सेंट लुईस में अश्वेत युवक मंसूर बाल-बे (18) की पुलिस की गोली से हुई मौत का मामला पास के ही फग्र्युसन में पुलिस की गोली से माइकल ब्राउन नामक अश्वेत युवक की मौत को एक साल पूरा होने के दो सप्ताह के भीतर सामाने आया है।

सेंट लुईस के पुलिस प्रमुख सैम डॉटसन ने कहा कि बाल-बे की मौत पुलिस के एक तलाशी अभियान के दौरान हुई। दो पुलिस अधिकारी सर्च वारंट के साथ शहर के खतरनाक समझे जाने वाले इलाके में गए थे। इससे पहले कि वे मकान के भीतर जाते, दो अश्वेत युवक पिछले दरवाजे से निकल भागे।

पुलिस प्रमुख के मुताबिक, पुलिस ने जब युवकों को रुकने के लिए कहा तो उनमें से एक ने गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने चार गोलियां चलाई और इसमें बाल-बे की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493