बैंकॉक में इरावन मंदिर के बाहर सोमवार सुबह हुए विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 120 से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में सात चीनी नागरिक हैं, जबकि घायलों में से 24 चीनी नागरिक हैं।
दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी सात चीनी मृतकों के रिश्तेदार गुरुवार दोपहर तक यहां पहुंच गए।
दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि घायलों के परिजन भी यहां पहुंच चुके हैं और उन्होंने अस्पतालों में उनसे मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि चीनी दूतावास विस्फोट में घायल होने वाले चीनी नागरिकों के इलाज के लिए थाईलैंड सरकार के संपर्क में है और पीड़ित चीनी नागरिकों को मिलने वाली सहायता राशि पर विस्तार से चर्चा हुई है।
थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा ने मंगलवार को दोषियों को पकड़ने के लिए जांच प्रक्रियाओं में तेजी लाने और उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रतिबद्धता जताई।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस विस्फोट का पर्यटन क्षेत्र पर तत्काल प्रभाव दिखाई देगा।
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने मंगलवार को बयान जारी कर इस हमले की कड़ी निंदा की।
dharmpath.com dharmpath