सिनसिनाटी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व की शीर्ष वरीय महिला युगल बैडमिंटन जोड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिगिस ने सिनसिनाटी मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, हालांकि दिग्गज भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी।
शीर्ष भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाली अमेरिकी जोड़ी क्रिस्टीना मैक्हाल और कोको वांडेवेघे को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पुरुष युगल वर्ग में हालांकि पेस और उनके स्विस जोड़ीदार स्टानिस्लास वावरिंका को क्र्वाटर फाइनल में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और बेलारूस के मैक्स मिर्नई जोड़ी से 6-3, 2-6, 12-14 से हार झेलकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
पुरुष युगल वर्ग के एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पांचवीं वरीय जोड़ी रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मेर्गिया को क्रोएशिया के इवान डोडिग और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की दूसरी वरीय जोड़ी से 1-6, 6-1, 12-14 से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath