इस यातायात पाबंदी के बाद सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों की संख्या में 35 से 50 प्रतिशत तक की कटौती का अनुमान है, जिसे देखते हुए उबेर और डीडी-कुएडी जैसी एप आधारित टैक्सी सेवाओं ने नई योजनाएं शुरू की हैं, ताकि परिवहन साधनों की कमी को दूर किया जा सके।
उबेर ने गुरुवार को एक नई कार पूलिंग सेवा शुरू की, जो विभिन्न स्थानों से एक से अधिक यात्रियों को सेवा देगी। इससे पहले बीजिंग में उबेर एक ही समय में एक से अधिक यात्रियों को सेवाएं नहीं देती थी।
डीडी-कुएडी ने भी चालकों के लिए नई दर प्रणाली की घोषणा की है।
उबेर और डीडी-कुएडी द्वारा निर्धारित नए किरायों से हालांकि ग्राहक खुश नहीं हैं, क्योंकि टैक्सी बुक करना अब सामान्य किराये की तुलना में चार गुना अधिक महंगा हो गया है।
उबेर ने अपनी वेबासइट पर कहा है कि कार चालकों की कमी और अत्यधिक मांग को देखते हुए किराया बढ़ाया गया है।
बीजिंग में 20 अगस्त से तीन सितंबर के बीच सैन्य परेड और विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के मद्देनजर शहर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए यहां आधे से अधिक कारों के सड़कों पर उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका उल्लंघन किए जाने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
dharmpath.com dharmpath