इस्लामाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने शनिवार को कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी शर्तो पर पाकिस्तान के साथ संबंधों को सामान्य करना चाहते हैं।

अजीज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जब से मोदी साहब आए हैं, तब से उनकी यही नीति है कि वह पाकिस्तान से रिश्ते सामान्य करना चाहते हैं, पर यह वह अपनी शर्तो पर करना चाहते हैं।”
अजीज ने कहा कि भारत को यह बात जल्द समझ लेना चाहिए कि कश्मीर के बगैर हमारे लिए बातचीत संभव नहीं है।
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने एनएसए वार्ता से पूर्व अजीज से मुलाकात के लिए जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किया है। भारत ने ऐसा न करने की सलाह दी है।
अजीज ने कहा, “वास्तव में भारत अपनी सलाह के जरिए एक नई शर्त थोप रहा है कि पाकिस्तान हुर्रियत नेताओं से न मिले, और इस तरह वह उच्चायोग के स्वागत समारोह के लिए अतिथियों की सूची तय करने का अधिकार चाहते हैं।”
अजीज 24 अगस्त को दिल्ली में अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से मुलाकात करने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath