भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग बंद

शिमला, 22 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग को एक भीषण भूस्खलन के बाद शनिवार को बंद कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “शनिवार तड़के से हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने से चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग को तारा देवी तथा शोगी कस्बे के बीच बंद कर दिया गया है।”

शिमला जाने वाले वाहनों का मार्ग शोगी से बदल दिया गया है। यह राजमार्ग सुदूरवर्ती किन्नौर तथा पहाड़ों के ऊपर स्थित जिलों को जोड़नेवाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है।

सप्ताहांत होने के कारण शिमला तथा नजदीकी इलाकों में जाने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ है।

अधिकारी ने कहा, “यातायात को सुचारू करने के लिए राजमार्ग पर काम जारी है। शाम तक राजमार्ग खुल जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493