पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) की वेबसाइट पर जारी एक बयान के मुताबिक, काले धन को सफेद बनाने तथा आतंकवादियों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने से रोकने के लिए मकाऊ के मौद्रिक प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है।
दोनों पक्ष मिलकर सूचनाओं को साझा करने की प्रक्रिया, कर्मियों का आदान-प्रदान व प्रशिक्षण तथा निरीक्षण में सहयोग को मजबूत करेंगे। बयान में किसी खास उपाय की चर्चा का उल्लेख नहीं किया गया है।
पीबीओसी ने कहा है कि समझौते का बेहद महत्व है, क्योंकि यह बीजिंग-मकाऊ सहयोग को बढ़ावा देगा और वैश्विक धनशोधन निकाय फिनांशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के सुझावों के क्रियान्वयन में सुधार करेगा।
dharmpath.com dharmpath