आईएसएल में समाहित हो जाएगा आई-लीग : एआईएफएफ

कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशाल दास ने श्निवार को कहा कि अगले दो-तीन वर्षो में देश के दोनों लीग टूर्नामेंट, आई-लीग और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) एक में समाहित हो जाएंगे।

आईएसएल के दूसरे संस्करण का आयोजन तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसके बाद आई-लीग खेला जाएगा।

नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित आई-लीग की दिग्गज क्लब मोहन बागान की स्थापना की 125वीं वर्षगांठ समारोह के मौके पर दास ने कहा, “अगले दो-तीन वर्षो में देश का सिर्फ एक लीग टूर्नामेंट होगा, लेकिन इन दोनों लीग टूर्नामेंट को एक में कैसे समाहित किया जाए, इसकी योजना बनानी होगी।”

दास ने कहा कि भारतीय फुटबाल में बदलाव की बेहद जरूरत है।

उन्होंने कहा, “फुटबाल में कोई बदलाव आए लंबा वक्त हो चुका है। इसमें बदलाव की जरूरत है। हमारे पास इसकी योजना तैयार है और सभी साझेदार भी एक ही लीग टूर्नामेंट के पक्ष में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493