उप्र : 129 लीटर अवैध शराब के साथ 9 गिरफ्तार

थाना कोतवाली नगर से अनोखी लाल पुत्र मेवालाल निवासी वनकटाचार्य, कन्हैया लाल पुत्र रामपाल निवासी बैरागीपुरवा थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई। थाना धानेपुर से रामजियावन पुत्र रामनाथ निवासी रेहारीपुरवा कस्बा धानेपुर, संतोष पुत्र रामसेवक निवासी कालूरैया को शराब की भट्ठी पर छापा मारकर शराब बनाने के उपकरण व शराब बरामद हुई।

थाना वजीरगंज से करथू पुत्र काशीराम निवासी सरायखत्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तथा गुदरी चौहान द्वारा बनाई जा रही शराब की भट्ठी पर छापा मारकर शराब बनाने के उपकरण व कच्ची शराब बरामद कर लिया गया है।

थाना नवाबगंज क्षेत्र में सालिकराम, आज्ञाराम द्वारा बनाई जा रही शराब की भट्ठी पर छापा मारकर शराब बनाने के उपकरण व नाजायज कच्ची शराब बरामद कर लिया गया है।

थाना छपिया से टीका निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज कच्ची शराब बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थानांे पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493