उज्जैन, मांडू और महेश्वर बनेंगे टूरिज्म सर्किट : मुख्य सचिव

भोपाल-उज्जैन में विकास कार्य सिर्फ सिंहस्थ मेले को ध्यान में रखकर नहीं कर रहे है। उज्जैन को वैश्विक स्तर पर पर्यटन के हिसाब से सुविधाएं देंगे। सिंहस्थ के समय उज्जैन के समीप वैचारिक महाकुंभ होंगा। उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।
यह बात मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने रेसीडेंसी कोठी में पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ मेले के समय काफी भीड़ होगी। इसलिए वैचारिक महाकुंभ उज्जैन के समीप सांवेर के किठोदा गांव में होगा। यहां व्यवस्थाओं का जायजा मैने लिया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन से मांडू, महेश्वर इंदौर ज्यादा दूर नहीं है। हम इसे टूरिज्म सर्किट के हिसाब से विकसित कर रहे है। इसकी प्लानिंग भी की जा चुकी है। सिंहस्थ के विकास कार्य को हमने 31 दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। हम 90 फीसद काम तय समय में कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे काम है जो बारिश के बाद ही शुरू हो सकते है। काम में जरा भी ढिलाई नहीं बरती जा रही है। मैं खुद कामों की दो माह में समीक्षा कर रहा हुं। उज्जैन में 3 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार सरकार की तैयारी काफी अच्छी है। साधु-संतों को किसी भी बात से नाराज नहीं होना पड़ेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493