सागर में मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का निजी हमला

(पंकज सोनी)सागर शाहगढ़ – 22-8-15 —-

arun-yadav-140114

जनता से 20 घंटे झूट बोलने वाले मुख्यमंत्री पत्नी से सच बोलते है या नहीं इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए विधायक और परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह आलीबाबा चालीस चोर की सरकार में शामिल मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का निजी हमला

-सागर जिले के शाहगढ़ ब्लॉक में आयोजित किसान मजदूर महासम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री पर निजी हमले करते हुए जहां शिवराज सिंह और साधना सिंह की सीबीआई जांच करवाने की मांग की वहीं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम लेते हुए उन्हें आली बाबा चालीस चोर गिरोह में शामिल बताया । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि वे 12 साल से जनता से 24 घंटे में 20 घंटे झूठ बोलते है । वे अपनी पत्नी से सच बोलते है या नहीं इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए । उन्होंने प्रदेश में अब तक हुए करीब डेढ़ लाख बच्चे-बच्चियों के गायब होने पर कहा कि शिवराज कंस मामा है या शकुनि मामा इसकी भी सीबीआई जांच होनी चाहिए । वहीं उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति , पेंशन और राशन जैसी सुविधायें गरीबों को नहीं मिल रही । जो कुछ आ रहा है वो आली बाबा और चालीस चोरों की सरकार में बंट रहा है । और इस आलीबाबा और चालीस चोरों की सरकार में भाजपा का विधायक भी शामिल है । इसमें भाजपा के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी शामिल हैं । अब हर गांव में हर गली में भाजपा का दलाल मौजूद है जो गरीबों का पैसा अपनी जेब में डाल रहा है ।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493