विश्व एथलेटिक्स : स्पेन के लोपेज ने जीता 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के मिग्वेल एंजेल लोपेज ने रविवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के मिग्वेल एंजेल लोपेज ने रविवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

लोपेज ने एक घंटे 19.14 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। चीन के झेन वांग (1 घंटे 19.29 मिनट) को दूसरा स्थान मिला जबकि कनाडा के बेंजामिन थार्न (1 घंटे 19.57 मिनट) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह लोपेज के करियर की सबसे बड़ी जीत है। वह मास्को में 2013 में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप के बीते संस्करण में तीसरे स्थान पर रहे थे। 2012 के लंदन ओलम्पिक में लोपेज ने पांचवां और 2011 के दाएगू विश्व चैम्पियनशिप में 16वां स्थान पाया था।

दूसरी ओर, वांग और थार्न के लिए भी अपनी धरती खुशी का पैगाम लेकर आई। थार्न मास्को में 20वें स्थान पर रहे थे। चीन के डिंग चेन हालांकि सौभाग्यशाली नहीं रहे। मास्को में रजत पदक जीतने वाले चेन को इस साल नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

मास्को में यूक्रेन के एलेक्सेंडर इवानोव ने स्वर्ण पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493