दिल्ली में बूंदाबांदी, गर्मी से राहत

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बूंदाबांदी होने से पारा कुछ कम हो गया।

यहां मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बादल छाएंगे। दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 92 फीसदी आद्र्रता थी।

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493