मध्य प्रदेश में सुहावनी सुबह

भोपाल, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा। आसमान में बदली छाने और हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखी गई। उमस में कुछ कमी आई है। बीते 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद, उज्जैन संभाग एवं सागर, उमरिया और डिंडोरी जिले में बारिश होने का अनुमान जताया है।

मध्य प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, इंदौर में 20.7 डिग्री, ग्वालियर में 26.2 डिग्री और जबलपुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और जबलपुर 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493